अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा साइबर सुरक्षा का पाठ
इंटरनेट की तेज़ रफ्तार पहुंच ने जहां लोगों की जि़ंदगी आसान बनाई है, वहीं साइबर अपराधों ने भी तेजी से पांव पसारे हैं। बैंक खातों से पैसों की चोरी, पहचान की ठगी, फर्जीवाड़ा और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराध आम हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए निर्णय लिया है कि अब स्कूली पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।
शिक्षा विभाग का मानना है कि अगर विद्यार्थी कम उम्र से साइबर अपराधों की बारीकियों और उनसे बचाव के उपायों को समझेंगे तो वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग का मानना है कि अगर विद्यार्थी कम उम्र से साइबर अपराधों की बारीकियों और उनसे बचाव के उपायों को समझेंगे तो वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे।

No comments