Breaking News

रेलवे की तैयारियों ने बनाई मिसाल, जातरुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाओं से रामदेवरा मेला यादगार बना

रामदेवरा मेला-2025 के दौरान कुशल भीड़ प्रबंधन और जातरुओं के लिए जुटाई गई उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं से रेलवे ने सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। मेले की सफल समाप्ति के बाद यात्रियों ने रेलवे द्वारा की गई सुगम व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की।
उत्तर-पश्चिम रेलवे, जोधपुर के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मेले के प्रारंभ से पूर्व ही रेल प्रशासन ने जातरुओं की सुविधा के लिए रोडमैप तैयार कर लिया था। इसके तहत यात्रियों को न केवल आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलीं बल्कि ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन में भी सफलता मिली।

No comments