Breaking News

त्योहारी सीजन में पुलिस ने बनाई सुरक्षा की नई लेयर, ड्रोन पेट्रोलिंग की जा रही हाईटेक पुलिसिंग

नवरात्रि स्थापना के साथ ही फेस्टिलव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया. इसके कारण बाजारों में भीड़ बढऩे लग गई है. इसको देखते हुए इस बार जयपुर पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर आ गई है. इस बार पुलिस ने पहली बार शहर के प्रमुख इलाकों की निगरानी करने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है. 
त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक ज्यादा रहती है. पब्लिक दिवाली के लिए खरीदारी करने के लिए उमड़ती है. इसी का फायदा उठाकर चैन स्नैचर, जेब कतरे और अन्य अपराधी भीड़ में शामिल होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं.

No comments