Breaking News

मेस में सही खाना नहीं मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

बूंदी जि़ले के जवाहर नवोदय स्कूल के स्टूडेंट्स ने आज शनिवार को डाबी बरूंधन तिराहा रोड पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स का कहना है कि स्कूल की मेस में भोजन की गुणवत्ता खराब है साथ ही प्रिंसिपल और स्टाफ उनके साथ बदसलूकी भी करते हैं।
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि मेस में सही खाना नहीं दिया जाता। कई बार उन्हें भूखा ही रहना पड़ता है। जब इस बारे में शिकायत की जाती है तो उन्हें और उनके परिजनों को अपशब्द कहे जाते हैं। 

No comments