18.50 करोड़ रुपए की लागत से सिनेमा हॉल में बदलेगी आमेर महल की 400 मीटर लंबी दीवार
राजस्थान सरकार जयपुर के आमेर महल को एक नई पहचान देने की तैयारी में है। देश-दुनिया से आमेर आने वाले पर्यटकों को अब केवल दिन के उजाले में किले की भव्यता देखने को नहीं मिलेगी बल्कि शाम ढले वे एक नए रोमांच का हिस्सा बनेंगे।
अगले साल मार्च के बाद आमेर महल की 400 मीटर लंबी दीवार सिनेमा हॉल के बड़े पर्दे में तब्दील हो जाएगी। केसर क्यारी परिसर में बैठकर पर्यटक 45 मिनट तक हाईटेक लाइट एंड साउंड शो विद लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए आमेर और यहां के राजाओं का गौरवशाली इतिहास जीवंत रूप में देख सकेंगे।

No comments