Breaking News

वृंदावन में बाढ़ का जायजा लेने निकले प्रेमानंद महाराज

उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में यमुना का कहर देखने को मिल रहा है. जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. पानी शहर में प्रवेश कर चुका है. इस बीच यमुना नदी में आई भयानक बाढ़ का जायजा लेने के लिए, वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज भी बाहर निकले. 
वायरल वीडियो के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने यमुना के रौद्र रूप को देखकर कहा कि यह सब प्रभु की लीला है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस आपदा को ईश्वरीय प्रकोप न मानें, बल्कि इसे प्रकृति का एक हिस्सा समझें. प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में सभी को धैर्य और साहस के साथ काम लेना चाहिए. 

No comments