Breaking News

एक घर से स्कूटी, दूसरे घर से जेवर ले गए:गांव में चोरों के आने से दहशत बनी

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा मेड़ी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही मोहल्ले में दो घरों को निशाना बनाया। चोर सुरेश कुमार यादव के घर के बाहर खड़ी स्कूटी चुरा ले गए। सुबह उठने पर सुरेश कुमार को स्कूटी गायब मिली, जबकि पास ही उसकी नंबर प्लेट का हिस्सा पड़ा हुआ मिला।
वहीं, उसी रात चोरों ने मोहल्ले के ही जाहीद खां पुत्र ईमामूदीन के घर में घुसकर दो मोबाइल फोन व करीब 750 ग्राम चांदी के आभूषण व 13 हजार पार कर लिए।

No comments