Breaking News

नेशनल हैंडबॉल : कौन बनेगा चैम्पियन


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ मार्ग स्थित गांव 4 एमएल स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में मंगलवार को नेशनल हैंडबाल चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के स्पेशल बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा मार्च पास्ट, फ्लैग हास्टिंग व ओथ सेरेमनी की।  
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि निशक्तजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नई दिल्ली के आयुक्त एस. गोविन्दा राज ने किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अबोहर (पंजाब) विधायक संदीप जाखड़, एडीएम प्रशासन रीना छीम्पा, रिद्धि सिद्धि होम डवेल्पर्स के डायरेक्टर मुकेश शाह व भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह, ओलंपिक भारत के नेशनल स्पोट्र्स डायरेक्टर एमएम खुर्रम व राजस्थान जनरल सेक्रेटरी डी.के. सिंह मौजूद रहे 

No comments