Breaking News

फौजूवाला धाम: हर साल भरता है रामदेव मेला, पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

रायसिंहनगर उपखंड का फौजूवाला धाम बाबा रामदेव का प्रसिद्ध मंदिर और आस्था का केंद्र माना जाता है। यह धाम आसपास के क्षेत्र ही नहीं बल्कि श्रीगंगानगर जिलेभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक स्थल है। यहां हर साल बाबा रामदेव का मेला भरता है।
जिलेभर में इस मंदिर की काफी मान्यता है। आसपास ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग इस धाम में बाबा रामदेव को धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी मेले में विभिन्न दुकानें सजाई गई है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 

No comments