Breaking News

अब विधायकों की राय से बनेगा शहरों के विकास का खाका

राजस्थान में अब शहरों की विकास योजनाएं विधायकों की राय से तय होंगी। राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की नाराजगी और आपत्ति के बाद नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यूडीएच और स्वायत्त शासन विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी डवलपमेंट प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करनी होगी, ताकि आमजन की भावना के अनुरूप जनहित में उचित कार्य योजना बन सके।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्रावली के जरिए निर्देश दिए हैं कि सभी विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास और नगरीय निकाय अधिकारी इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करें। 

No comments