Breaking News

देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा

उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा के नजदीक आज मंगलवार सुबह 5 बजे बादल फटा। इससे तमसा नदी, कारलीगाड़ नदी, सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़ गया।
सहस्त्रधारा समेत आसपास के इलाके तपोवन, आईटी पार्क, घंगौरा, घड़ीकैंट इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कें बह गईं। तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। 2 लोग लापता हैं। सहस्त्रधारा में 5 लोगों को बचाया गया।
उत्तराखंड के हरिद्वार में तेज बारिश से आफत मची हुई है. जिसके चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया. गंगा किनारे ना जाने को लेकर प्रशासन सचेत कर रहा है. लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट किया जा रहा है. बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है.

No comments