महंगी हुई 'हाथी राजा' की सवारी
जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में भारी बारिश के कारण बंद की गई हाथी सवारी अब फिर से शुरू हो गई है. यह खबर पर्यटकों और हाथी मालिकों, दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, लेकिन इसके साथ ही सवारी का शुल्क भी 1500 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है. वन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.
आमेर महल के अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण महल जाने वाले रास्ते पर रामबाग की दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था. पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.

No comments