जयपुर में एमआई रोड पर 30 फीट धंसी सड़क
जयपुर शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक, एमआई रोड पर बड़ा हादसा टल गया। जब गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास सड़क अचानक धंस गई। हालांकि, घटना सुबह के समय हुई, जब यातायात कम था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर छोटे गड्ढे को देखा और तुरंत हैरिटेज नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने सड़क को बंद कर बैरिकेड्स लगाए और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया।

No comments