Breaking News

कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शमार्:फिल्म प्रोड्यूसर ने थमाया 25 करोड़ का लीगल नोटिस

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कानूनी पचड़े में फंस गया है। दरअसल, शो में हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कीकू शारदा ने 'हेरा फेरी' के बाबूराव का गेटअप अपनाया और एक्ट किया। 
वकील सना रईस खान ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स को 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा जिसमें आरोप लगाया गया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़े एक आइकॉनिक किरदार का इस्तेमाल बिना अनुमति किया है।

No comments