Breaking News

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में राजस्थान के चेहरे भी मैदान में

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है. देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस चुनाव में 2.75 लाख से ज्यादा छात्र वोट हैं. नतीजे तय करेंगे कि अगले एक साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ किसके हाथ में रहेगा.
इस चुनाव में राष्ट्रीय राजनीति की झलक भी दिखी. कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने-अपने छात्र संगठनों के पक्ष में सक्रिय रहे. राजस्थान से जुड़े नेता सचिन पायलट, किरोड़ी लाल मीणा और सतीश पूनिया भी चुनाव प्रचार में नजर आए.

No comments