Breaking News

डीएवी स्कूल खेल मैदान में खेले जा रहे फाइनल मैच


 श्रीगंगानगर में डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को दूसरे दिन 69वीं जिला स्तरीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जा रहे हैं।
शारीरिक शिक्षक अजीत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग एवं 19 वर्षीय वर्ग टीमों के खिलाडिय़ों के मध्य मैच खेले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। 

No comments