Breaking News

जान पर भारी लापरवाही: 10 दिन में भी नहीं तोड़े जर्जर स्कूल; इन्हीं में पढ़ रहे बच्चे

झालावाड़ के पीपलोदी गांव में 25 जुलाई को जर्जर स्कूल भवन की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्यशैली नहीं सुधार रहे हैं। सीकर जिले के 17 स्कूल भवनों को जर्जर मानते हुए विभाग ने 21 अगस्त को इन्हें तुरंत तोडऩे के आदेश दिए थे। इसके बावजूद लापरवाही इस हद तक बरती जा रही है ऐसे चार जर्जर भवनों में स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनमें 469 बच्चे पढ़ते हैं।

No comments