राजस्थान सरकार ने जेडीए की काडर स्ट्रेंथ को दी मंजूरी
राजस्थान सरकार ने जेडीए की काडर स्ट्रेंथ को मंजूरी दे दी है। अब जेडीसी और सचिव के साथ चार और आइएएस अधिकारी जेडीए में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में तैनात होंगे। अतिरिक्त आयुक्त की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 और उपायुक्त की संख्या 31 से बढ़ाकर 44 कर दी गई है। तहसीलदारों के पद भी 54 से बढ़ाकर 81 कर दिए गए हैं। अब तक जेडीए में काडर स्ट्रेंथ 2083 का था।

No comments