Breaking News

रेलवे के स्टोर से 4-लाख के तांबे के तार चोरी

कोटा में रेलवे सिग्नल विभाग के सील लगे स्टोर से करीब 4 लाख रुपए का तांबा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का पता पिछले सप्ताह चला। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्टोर का निरीक्षण किया। आरपीएफ को शिकायत दी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डाबर ने बताया- शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है एक बंडल का वजन करीब 50 किलो है। बाजार में अभी तांबे का मूल्य 850 रुपए प्रति किलो से अधिक चल रहा है। ऐसे में चोरी गए तांबे की मूल्य करीब चार लाख रुपए आंका जा रहा है। 

No comments