Breaking News

ई-रिक्शा पलटने से दो महिला यात्री घायल

श्रीगंगानगर में गंगानगर क्लब के निकट ई-रिक्शा पलटने से  दो महिला यात्री घायल हो गई। उस वक्त एडीएम सिटी रिना छिम्पा अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट की तरफ आ रही थी। 
उन्होंने दुर्घटना देखी, तो घायल महिलाओं को संभाला। इसी दौरान वहां पहुंची एम्बूलैंस से दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। रिक्शा चालक भी महिला थी। यह रिक्शा सुबह मोहनपुरा से आया था। इसमें महिला यात्री व बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बच्चों को चोटें नहीं आई। 

No comments