Breaking News

भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने युवक को सीमावर्ती इलाके में घूमते हुए देखा और उसे हिरासत में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियां युवक की पहचान करने और सीमा क्षेत्र में उसकी मौजूदगी के कारण का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

No comments