Breaking News

अब परिवहन विभाग के जुर्माने सिर्फ ऑनलाइन भरने होंगे, नकद लेने पर पूरी तरह रोक

राजस्थान में वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है. परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है कि आज 11 सितंबर से सभी तरह के जुर्माने और शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन होगा. यानि अब परिवहन निरीक्षक या उप निरीक्षक किसी भी हालत में वाहन चालकों से नकद राशि नहीं ले सकेंगे.
सरकार का कहना है कि यह बदलाव सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों के तहत किया गया है ताकि पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो. विभाग का मानना है कि ऑनलाइन भुगतान से न केवल रिकॉर्ड सही तरीके से बनेगा बल्कि चालकों को भी सुविधा होगी.

No comments