Breaking News

गुजरात ले जाने के बजाय ट्रक किया गायब:20 लाख रुपए का मूंगफली दाना बरामद

जोधपुर की मथानिया थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए की मूंगफली का दाना गायब करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुजरात भेजे गए मूंगफली दाने को गायब कर दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को पाली से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मूंगफली दाना और ट्रक भी बरामद किया गया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मथानिया क्षेत्र के धनराज सोनी ने कुछ दिनों पूर्व ट्रक में 20 लाख रुपए के करीब मूंगफली दाना भरवा कर गुजरात भेजा था, लेकिन चालक गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंचा। 

No comments