जयपुर में जेडीए की बड़ी कार्रवाई: 5 मंजिला ज्वेलर्स बिल्डिंग और 4 मंजिला हॉस्टल सील
राजधानी जयपुर में जेडीए ने गांधीपथ चित्रकूट सेक्टर नंबर-2 में व्यावसायिक उपयोग के लिए बने बेसमेंट समेत पांच मंजिला पीएसजे ज्वेलर्स बिल्डिंग को सील कर दिया। वहीं, दहमीकलां में ऑफिसर्स कॉलोनी में चार मंजिला अवैध हॉस्टल को भी सील कर दिया।
जेडीए उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि सेटबैक बायलॉज का उल्लंघन कर बेसमेंट सहित पांच मंजिला पीएसजे ज्वेलर्स बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिस पर जेडीए ने नोटिस जारी किया।
जेडीए उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि सेटबैक बायलॉज का उल्लंघन कर बेसमेंट सहित पांच मंजिला पीएसजे ज्वेलर्स बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिस पर जेडीए ने नोटिस जारी किया।

No comments