श्री सांवलियाजी मंदिर में जलझूलनी एकादशी पर मेला
चित्तौडग़ढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेला 2 से 4 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का समावेश होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मेले की शुरुआत 2 सितंबर को ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। इसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा के दौरान ठाकुरजी को मनोहर स्वरूप में सजाया जाएगा और मंदिर परिसर से नगर भ्रमण कराया जाएगा।

No comments