पंजाब के शिक्षामंत्री का प्राइवेट अस्पताल हंगामा -बोले- अंदर बेड खाली, बाहर मरीज तड़प रहे
पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में बेड होने के बावजूद लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने वीडियो बनाकर इमरजेंसी में खाली पड़े बेड भी दिखाए और मरीजों के तीमारदारों से बात की।
शिक्षामंत्री ने कहा कि इस मामले को वह सेहतमंत्री के सामने उठाएंगे। साथ ही अस्पताल के बेड चेक करवाएंगे। उन्होंने बताया कि हमीरपुर (हिमाचल) से एक महिला आई थी। उसे इलाज के लिए 20 से 25 मिनट एम्बुलेंस में बिठाए रखा। इमरजेंसी में दाखिल नहीं किया गया। उन्हें मजबूर होकर अन्य अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा

No comments