Breaking News

लोरेंस बिश्रोई व उसकी गैंग के सदस्यों के घरों पर छापेमारी

श्रीगंगानगर व बीकानेर पुलिस ने अपने-अपने इलाके में बदमाश लोरेंस बिश्रोई व उसकी गैंग के सदस्यों पर छापेमारी की। पुलिस ने बदमाशों के यहां अपराध से अर्जित चल व अचल सम्पत्ति का ब्यौरा जुटाने का प्रयास किया। श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ अबोहर तहसील के गांव दूतारांवाली में लोरेंस बिश्रोई व अनमोल बिश्रोई के घरों को आज अल सुबह खंगाला। पुलिस ने बदमाशों के घर में निर्माण कार्यो, उपकरणों, जमीन खरीदने व वाहनों पर कितना पैसा खर्च हुआ और इसका भुगतान किस तरह से किया गया, यह रुपया कहां से आया, इसकी जांच पड़ताल कर रही है। संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के यहां फाइनेंशियल ट्रेल को लेकर बड़े पैमाने पर कार्यवाही की है।
एसपी डा. अमृता दुहन ने मीडिया को बताया कि अपराधियों लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल विश्नोई, रोहित गोदारा, कार्तिक जाखड़, विशाल पचार, अमित पंडित व योगेश स्वामी के घरों पर सर्च अभियान चलाया गया। 

No comments