पति का दोस्त बनकर महिला से 6 लाख ठग
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में महिला से 6 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। महिला को ठगों ने पति का दोस्त बनकर पैनल्टी जमा करवाने और पुलिस का डर दिखाकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपए हड़प लिए। पीडि़त महिला ने अलवर गेट थाने में इसकी शिकायत दी है।
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार- आम का तालाब मदार निवासी मीना बैरवा ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। उसने खुद को डॉक्टर शिवा और उसके पति का दोस्त बताया था। पति की मौत होने के कारण वह उससे भावनात्मक रूप से बातचीत करता था।

No comments