Breaking News

चंद्रग्रहण के बाद खाटूश्यामजी का मूल शालिग्राम रूप में श्रृंगार:साल में एक बार किया जाता

खाटूश्यामजी मंदिर चंद्रग्रहण के चलते बंद है। मंदिर के पट 6 सितंबर की रात 10 बजे से बंद कर दिए गए थे। आज 8 सितंबर शाम 5 बजे पट खोले जाएंगे। आज बाबा को मूल शालिग्राम रूप में सजाया गया है। गेंदे के पीले फूलों और भक्तों की ओर से भेंट की गई पोशाक और नवरत्न जडि़त नया सोने का मुकुट व सोने का हार धारण करवाया गया है।
मिश्री और मावे का भोग लगाया गया। यह अलौकिक श्रृंगार साल में केवल एक बार चंद्रग्रहण के बाद देखने को मिलता है।  

No comments