जयको लंगर सेवा समिति परिवार का सालासर में भण्डारा शुरू
जयको लंगर सेवा समिति परिवार श्रीगंगानगर द्वारा सालासर स्थित आदमपुर धर्मशाला में मां भगवती, बालाजी, गौमाता एवं कंजक पूजन कर 39वें वार्षिक विशाल भण्डारे का शुभारंभ किया गया।
जयको लंगर सेवा समिति के मुख्य सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि कंजकों को भोजन करवाकर भण्डारे की शुरूआत की गई।
इसके पश्चात सालासर धाम में बालाजी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं को भोजन करवाया। सोमवार रात को बारिश के चलते निरंतर भण्डारा बरताया गया।

No comments