Breaking News

चोकसी को भारत लाने की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही 15 सितंबर को शुरू होगी। ये जानकारी न्यूज एजेंसी ने दी है। चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,850 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मामले की सुनवाई बेल्जियम के फेडरल कोर्ट में होगी। इसमें भारत की ओर से सीबीआई और विदेश मंत्रालय ेके वकील अपना पक्ष रखेंगे। 8 सितंबर को भारत ने बेल्जियम को लिखित गारंटी दी है। 

No comments