परीक्षा देने लेट पहुंची शिक्षामंत्री की भतीजी, अधिकारियों से लगाती रही गुहार
बारां जिले में रविवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया। इस बीच एक अनोखा मामला सामने आया। अटरू के कमला कॉन्वेंट स्कूल में बनाए परीक्षा केन्द्र में देरी से पहुंची शिक्षा मंत्री की भतीजी, आधे घंटे तक गिड़गिड़ाती रही।
लड़की ने अपने फूफा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को फोन भी लगाया मगर दिलावर ने उसकी कतई पैरवी नहीं की और कहा कि देर हो गई है तो घर लौट आओ।
लड़की ने अपने फूफा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को फोन भी लगाया मगर दिलावर ने उसकी कतई पैरवी नहीं की और कहा कि देर हो गई है तो घर लौट आओ।

No comments