Breaking News

लॉयंस क्लब ने अपना घर आश्रम में किया शिक्षकों का सम्मान


श्रीगंगानगर में आर्किटेक्ट अंजनीश गोयल के नेतृत्व में लॉयंस क्लब ने अपना घर आश्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अजय दयाल, प्रिंस बत्रा, वीरेंद्र बैद, राजेंद्र लोहिया, गौरव गोयल और अन्य लॉयन साथियों को मंच पर स्थान ग्रहण करवाकर की गई।
इस कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तृप्ति अग्रवाल, ज्योति खुंगर, वनिता महाजन, गरिमा शर्मा, मीनाक्षी धमीजा, प्रेम कुमार, संदीप बंसल, ममता अरोड़ा को शॉल, ओढ़ाकर तथा श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments