Breaking News

जैसलमेर में विदेशों से आया मेहमान पक्षियों का झुंड

मंगोलिया, चीन और कजाकिस्तान से हर साल शीतकालीन प्रवास पर जैसलमेर जिले में आने वाले मेहमान पक्षी कुरजां ने दस्तक दे दी है। दरअसल, कुरजां को क्षेत्र के देगराय ओरण में आकाश में आज सुबह स्वच्छंद विचरण करते हुए देखा गया। पहले जत्थे ने देगराय पहुंचकर अपने प्रवास स्थलों की पहचान की। जैसलमेर क्षेत्र में कुरजां की दस्तक के साथ ही गांव के पक्षी प्रेमियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। पक्षी प्रेमी सुमेर सिंह भाटी ने बताया कि सुबह कुरजां की आवाज गूंजी, तो छत पर जाकर देखा, इस दौरान आकाश में अत्यधिक ऊंचाई पर करीब 150 से 200 पक्षियों का एक समूह दिखाई दिया। 

No comments