वाट्सऐप पर आया निमंत्रण, लिखा था आपको जरूर पधारना है, फिर खाते से गायब हो गए 90 हजार रुपए
साइबर ठग अब लोगों को शादी का कार्ड भेजकर ठगी कर रहे हैं। जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में सामने आए एक मामले में व्यापारी के बैंक खाते से 90 हजार रुपए पार कर लिए गए। पीडि़त बजाज नगर निवासी हुकूम सिंह राठौड़ ने जब फोन किया, तो जालसाज ने केस करने की धमकी दे डाली।
व्यापारी को वाट्सऐप पर शादी का कार्ड भेजा गया और उस पर लिखा था कि, आपको जरूर पधारना है। व्यापारी ने जैसे ही कार्ड का लिंक ओपन किया, तीन चार अन्य लिंक स्वत: खुल गए।
व्यापारी को वाट्सऐप पर शादी का कार्ड भेजा गया और उस पर लिखा था कि, आपको जरूर पधारना है। व्यापारी ने जैसे ही कार्ड का लिंक ओपन किया, तीन चार अन्य लिंक स्वत: खुल गए।

No comments