हरी मिर्ची फिर होने लगी महंगी, टमाटर के दाम लुढ़के
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भावों में उछाल देखने को मिला। आज थोक सब्जी मंडी में हरी मिर्ची के दाम ऊपर बोले गए। आज थोक मंडी में हरी मिर्ची 35 से 55 रुपए के बीच बिकी। वहीं बीते दिनों महंगा बिका टमाटर अब नीचे आने लगा है। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम 15 से 20 रुपए के बीच बोले गए। इसके अलावा आज थोक मंडी में शिमला मिर्च, फूल गोभी, करेला, लॉकी, भिंडी, अदरक, ग्वार फली, बैंगन, तुरई और टिंडा महंगे दामों पर बिके।

No comments