भारी बारिश से सब्जियां होने लगी महंगी
राजधानी जयपुर व आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से मुहाना थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक घट गई है। इस कारण सब्जियों के दाम चढऩे लगे हैं। आज मुहाना थोक सब्जी मंडी फूल गोभी और भिंडी के दाम चढ़ते हुए दिखाई दिए। आज थोक मंडी में फूल गोभी 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिकी तो भिंडी भी महंगी होकर आज 25 से 35 रुपए किलो बिकी। टमाटर भी 26 से 32 रुपए के बीच बिका। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आज महंगे रहे।

No comments