नींद में सो रहे परिवार पर भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान
राजस्थान के कामां में जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव डूबोकर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शमीम मेव का दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया. यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था. मकान के मलबे में दबने से 5 वर्षीय बालिका जारा मेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

No comments