Breaking News

त्रिस्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, आरएसी जवान - जोधपुर जेल में कड़ी निगरानी में सोनम वांगचुक



देश की सबसे सुरक्षित जेलों में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल और अजमेर की घुघरा जेल शामिल हैं. इन्हीं कारणों से सोनम वांगचुक को गिरफ्तारी के बाद जोधपुर शिफ्ट किया गया. यहां जेल में लगे कैमरे न सिर्फ जेल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हुए हैं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट हैं, जिससे चौबीसों घंटे कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. जोधपुर सेंट्रल जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें आरएसी जवानों, पुलिस बल और जेलकर्मियों की तैनाती रहती है.

No comments