पाली में ईट व्यापारी से 80 हजार की ठगी
पाली में साइबर ठग ने एक ईट व्यापारी को 2 हजार ईंटों का ऑर्डर दिया। जैसे ही तय स्थान पर व्यापारी ईटों से भरी गाड़ी लेकर पहुंचा आरोपी ने उसे पेमेंट करने के लिए वाट्स अप पर क्यूआर कोड भेजा। जैसे ही व्यापारी ने उसे स्कैन किया। साइबर ठग ने उसके बैंक अकाउंट से तीन बार में 80 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त को जब इसका पता चला तो उसने फालना थाने में इसको लेकर रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments