Breaking News

सफाई, सड़क से लेकर पट्टों का मौके पर होगा समाधान:15 सितंबर से 'शहर चलो' अभियान की शुरुआत

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार 'शहर चलोÓ अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत सफाई, रोड लाइट से लेकर पट्टा वितरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस जारी करने जैसे काम किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर की निकायों में वार्ड स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
पूरे राज्य में लगने वाले कैंपों की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में 4 से 13 सितंबर तक प्री-कैंप लगेंगे। शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेशभर के निकायों में मुख्य कार्यालय के साथ जोन कार्यालय और वार्ड स्तर पर बनाए गए सार्वजनिक स्थलों पर ये कैंप लगेंगे।

No comments