पांच लाख नहीं देने पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रही थी, कत्ल कर डाला
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा किया है। सूरतगढ़ में नाई की दुकान करने वाले युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या करके खुद ने आईजीएनपी में छलांग लगा कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन सेना के जवानों ने उसे बचा लिया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को रामबाबू ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि मेरी बहन बेबी गुप्ता करीब तीन वर्ष से अपने पति से अलग वार्ड नम्बर 11 में रह रही थी। मेरी बहन के पास भंवरलाल का आना-जाना था। सात-आठ दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। भंवरलाल ने चुन्नी से गला घोंट कर मेरी बहन बेबी गुप्ता की हत्या कर दी।

No comments