वैशालीनगर को भू उपयोग स्पेशल एरिया को आवासीय करने की मंाग
श्रीगंगानगर में चक 7 ई छोटी की वैशालीनगर प्रथम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को विधायक जयदीप बिहाणी को ज्ञापन देकर चक 7 ई छोटी के मुरब्बा नम्बर 4, 5, 6 में श्रीगंगानगर मास्टर प्लान 2017-2035 के प्रस्तावित स्पेशल एरिया 3 को आवासीय व भू उपयोग परिवर्तन करवाने की मांग की है।
सोसाइटी ने विधायक को दिए ज्ञापन में बताया है कि श्रीगंगानगर मास्टर प्लान 2003-2023 में चक 7 ई छोटी के मुरब्बा नम्बर 4, 5, 6 का प्रस्तावित भू उपयोग को श्रीगंगानगर मास्टर प्लान 2017-2035 में स्पेशल एरिया 3 दर्शाया गया है।

No comments