Breaking News

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल

जयपुर के सेंट्रल जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर महीने में जयपुर जेल से 24 से ज्यादा मोबाइल फोन मिल चुके हैं। जेल विभाग अब तक इस संबंध में 18 एफआईआर करवा चुका है। एक दिन पहले सोमवार को वापस एक बंदी के पास की-पेड मोबाइल मिला। वह करीब 2 महीने से फोन का प्रयोग कर रहा था। जेल प्रहरी रामकरण गुर्जर ने इस संबंध में लालकोठी थाने को लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

No comments