औचक निरीक्षण: 15 स्कूल भवन जर्जर मिले
राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भीलवाड़ा जिले के 38 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लगभग सभी स्कूलों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। कहीं भवन जर्जर मिले, तो कहीं शौचालय उपयोग लायक ही नहीं थे। कई जगहों पर विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा और अध्यापक केवल एक ही मिला।

No comments