Breaking News

राजस्थान में बना भारत का तीसरा अक्षरधाम मंदिर

बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का 10 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। ये मंदिर राजस्थान के जोधपुर शहर में सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र में बना है और अब देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर बन चुका है।
यह 42 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है और अपनी अद्भुत शिल्पकला, पारंपरिक स्थापत्य व सांस्कृतिक वैभव के लिए विशेष पहचान रखता है। 25 सितंबर को यहां भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन और वैश्विक पहचान को भी नई दिशा देगा।

No comments