श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के उपलक्ष में निकाली कलश यात्रा
श्रीगंगानगर में श्री दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति की ओर से डी ब्लॉक गांधी पार्क के सामने आयोजित 28वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। समिति अध्यक्ष संजय मंडल व सचिव शत्रुघन दास ने बताया कि श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान 28 सितम्बर को बेल पूजा, 29 को रात्रि को मां भगवती का जागरण, 30 सितम्बर सुबह कन्या पूजन, 1 अक्टूबर को हवन तथा 3 अक्टूबर सुबह 9.15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
No comments