Breaking News

राजस्थान में सर्दियों में बिजली की डिमांड पहुंच सकती 20,300 मेगावाट

राजस्थान में सर्दियों के 4 महीनों (नवंबर से फरवरी) के दौरान राज्य में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का आकलन किया गया है। इस दौरान पीक डिमांड 20300 मेगावाट तक जाने की संभावना है। यह पिछले साल इसी अवधि में 19165 मेगावाट पीक की तुलना में करीब 1100 मेगावाट अधिक है।
उर्जा विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक अनुमानित मांग और उपलब्ध बिजली के बीच 2000 से 2500 मेगावाट की कमी है। इस गेप को दूर करने के लिए शॉर्ट-टर्म अनुबंध किए जा रहे हैं। 

No comments