Breaking News

प्रतापगढ़ में धावडिय़ा बांध पर सेल्फी लेने पहुंचे युवक, पीछे-पीछे आ गई पुलिस

प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. धमोतर थाना क्षेत्र की बारावरदा चौकी इलाके में मधुरा तालाब के धावडिय़ा बांध पर कुछ युवक सेल्फी लेने पहुंच गए. पानी का बहाव तेज होने से हादसे का खतरा मंडराने लगा.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी गोपीचंद मीणा पुलिस टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाइश कर सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान चौकी पुलिस टीम सतर्क रही. 

No comments