Breaking News

हाईटेक रामलीला: आशीष व रीटा की जोड़ी कर रही प्रभावित


श्री रामलीला सेवा समिति श्रीगंगानगर हाईटेक के तत्वावधान में रिद्धि-सिद्धि प्रथम में आयोजित हाईटेक रामलीला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस रामलीला में पिछले 14 वर्षों से मेघनाथ और इंद्रजीत का किरदार निभा रहे आशीष अरोड़ा इस बार भी अपनी शानदार और धमाकेदार अभिनय कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इस बार आशीष और उनकी पत्नी रीटा अंतिम बार इस रामलीला में भाग ले रहे हैं। 
रीटा मेघनाद की पत्नी सुलोचना की भूमिका निभा रही है। आज मंगलवार और बुधवार रात को होने वाले मंचन में आशीष और रीटा विभिन्न प्रसंगों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 

No comments